• February 25, 2026 12:58 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शहरी इलाके में छुरा से पिता-पुत्र व पुत्री को किया जख्मी…

ByReporter Pranay Raj

May 14, 2024

राज – 7903735887 

सोहसराय थाना क्षेत्र के सलेमपुर मोहल्ला में मामूली विवाद में मंगवार को बदमाशों ने घर पर चढ़कर छुरा से पिता-पुत्र और पुत्री को जख्मी कर दिया। जख्मी तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से युवक को विम्स रेफर कर दिया गया। जख्मी लोगों में अशोक रविदास उनका पुत्र पप्पू कुमार और पुत्री रूपा कुमारी शामिल है।

अशोक रविदा की पत्नी शांति देवी ने आरोपी शराब का कारोबार करता है। पुलिस जब उसके घर में छापेमारी करने पहुंचती है तो वह उनके घर के छज्जे पर शराब छिपा देता था। इसी बात को लेकर सोमवार की शाम आरोपियों से कहासुनी हुई। जिससे आक्रोशित हो शराब धंधेबाजों ने घर में घुसकर छुरा से परिवार के तीन सदस्यों को जख्मी कर दिया। थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि सलेमपुर गांव  के रविदास टोला में घर के पास बने गली को लेकर शीतल रविदास और अशोक रविदास के परिवार के लोगों के द्वारा आपस में मारपीट की घटना घटी है । जिसमें शीतल रविदास द्वारा चाकू से प्रहार किया गया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुँची। शीतल रविदास एवं अशोक रविदास के बीच गली को लेकर आपस में विवाद के कारण शीतल रविदास के द्वारा अशोक रविदास एवं उसके परिवार के लोगों को चाकू से प्रहार कर जख्मी करने की बात बतायी गयी है। दोनो को आपस में पट्टीदार बताया गया है।मामले की छानबीन की जा रही है |