• November 20, 2025 6:19 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बेटी के लिए लड़का देख लौट रहे पिता की चली गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Jan 30, 2021

सूरज – 7903735887 

करायपरशुराय थाना क्षेत्र के बाहापर पुल के पास शनिवार को ऑटो की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। जबकि, उनके पुत्र घटना में जख्मी हो गए। मृतक नूरसराय के रिटायर्ड शिक्षक केशर प्रसाद के पुत्र दिनेश कुमार उर्फ लाल बाबू हैं। उनके जख्मी पुत्र का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। सूचना पाकर आई पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई।
दिनेश, अपनी बेटी की शादी के लिए लड़का देखकर लौट रहे थे। उसी दौरान घटना हुई। घटना में उनका पुत्र डॉ. अमरेश कुमार मामूली रूप से जख्मी हुए।थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।