• February 25, 2026 11:48 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुत्र के सामने चली गई पिता की जान, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Sep 30, 2023

राज – 7903735887 

दीपनगर थाना अंतर्गत टांडपर गांव के समीप शनिवार की रात अज्ञात वाहन से कुचलकर अधेड़ की जान चली गई। जबकि, उनका पुत्र जख्मी हो गया। मृतक 55 वर्षीँय राजेंद्र गोप हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस पिता-पुत्र को सदर अस्पताल लाई। जहां अधेड़ को मृत घोषित कर दिया गया।
मौत की खबर पाकर परिजन व दर्जनों ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। जहां परिजनों की दहाड़ गूंजने लगी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि फरार वाहन की पहचान कर उस पर केस दर्ज किया जाएगा।