राज – 9334160742
हरनौत थाना क्षेत्र के मुढ़ारी गांव में सौतेली मां से अश्लील हरकत करने पर पिता ने गला घोंटकर पुत्र की हत्या कर शव को गंगा नदी में फेंक दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिता समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। शव बरामद नहीं हो सका है। अंदेशा है कि नदी की तेज धारा में शव बह गया। शव को पटना जिला के अथमलगोला इलाके में फेंका गया था।
मृतक मुढ़ारी गांव निवासी श्याम राम का 23 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि युवक के पिता ने दो पत्नियों की मौत के बाद तीसरी शादी रचाई है। आरोपित दिल्ली में रहता था। पहली पत्नी का पुत्र पिंटू गांव में सौतेली मां के साथ रहता था। पिता की मानें तो पुत्र ने मां के साथ अश्लील करते हुए किस किया था। जिसके बाद उन्होंने गमछा से गला घोंटकर पुत्र की हत्या कर दी। इसके बाद अपने भाई व अन्य लोगों के सहयोग से शव को गंगा नदी में फेंक दिया।
थानाध्यक्ष अमरदीप कुमार ने बताया कि इलाके में युवक की हत्या कर शव गायब करने की जोरशोर से चर्चा हो रही थी। जिसके बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई। पिता से पूछताछ करने पर उसने हत्याकांड से पर्दा उठाया। शव को गंगा नदी में फेंका गया है। जिसकी बरामदगी के प्रयास में पुलिस जुटी है। सौतेली मां के साथ अश्लील हरकत करने पर हत्याकांड को पिता ने अपने सहयोगियों संग मिलकर अंजाम दिया। मुख्य आरोपित समेत दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

