• June 6, 2025 10:04 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालन्दा- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ससुर ने बहु को धारदार हथियार से किया वार …..

Mar 8, 2022

सूरज कुमार- 7979033561 

एक ओर जहाँ सरकार से लेकर बुद्धिजीवि वर्ग अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मानित करने का काम कर रहे हैं। वहीं नालन्दा में ससुर ने अपने ही बहु को धारदार हथियार से वार कर जख्मी कर दिया। मामला बिहार थाना क्षेत्र के गौरागढ़ का है। जख्मी हालत में महिला को ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

पीड़िता विनोद प्रसाद की पत्नी वसंती देवी ने बताया कि 12 साल से ससुर राजेन्द्र महतो उसे प्रताड़ित करने का काम कर रहें हैं। आज सुबह ससुर से किसी बात को लेकर कहा सुनी हुआ साथ । जिसके बाद ससुर ने घर में रखें धारदार हथियार उसके गर्दन पर बार कर दिया। हसूली पकड़ने के क्रम में दोनों हाथ लहू – लुहान हो गया।

जख्मी हालत में महिला को परिवार वालों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। महिला का पति विनोद कुमार मजदूरी का काम करता है। घटना की वजह घरेलू विवाद बताया जा रहा है।

बिहार थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है। लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी |