• February 25, 2026 6:33 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – ई-रिक्शा के साथ लूटपाट का आरोपी पिता -पुत्र गिरफ्तार, जानें मंशा …

ByReporter Pranay Raj

Jan 29, 2026

राहुल रंजन – 

हरनौत थाना क्षेत्र के बिरमपुर-मोबारकपुर मार्ग में बुधवार को दो बदमाशों ने चालक को बट से पीटकर टोटो लूटने का प्रयास किया। शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंुच गए और दोनों बदमाशों को कट्‌टा समेत पकड़ कर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। गिरफ्तार बदमाश गोखुलपुर थाना क्षेत्र के बोध नगर गांव निवासी अर्थ कुमार उर्फ मुन्ना और उसका पुत्र है। मुन्ना पुलिस टीम पर बम फेंकने का आरोपित है।

चालक अस्थावां थाना क्षेत्र के डुमरावां गांव निवासी जय पासवान ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। चालक, हासचक गांव िस्थत ससुराल में रहकर ई-रिक्शा चलाने का काम करते हैं।

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों बदमाश टोटो लूटने का प्रयास कर रहा था। उसी दौरान ग्रामीणों ने कट्‌टा समेत दोनों को पकड़ लिया। मुख्य बदमाश मुन्ना 2021 में गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर बम फेंकने का आरोपित है। दोनों पिता-पुत्र को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।