• November 20, 2025 5:20 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – किसानों को 48 लाख का चूना लगाने वाला पिता-पुत्र धराया, जानें तरीका …

ByReporter Pranay Raj

May 12, 2025

राज – 9334160742 

कल्याण बिगहा थाना पुलिस ने छत्तीसगढ़ में कार्रवाई कर किसानों को 48,75,847 रुपया के चूना लगाने वाले बदमाश पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने किसानों से उधार में अनाज लिया था। भुगतान का समय आने पर दोनों फरार हो गया था। गिरफ्तार आरोपित हरनौत थाना क्षेत्र के गोगीपुर निवासी नथुन साव का पुत्र सत्येंद्र कुमार और उसका पुत्र ऋतिक कुमार है।
सदर डीएसपी-2 संजय जायसवाल ने बताया कि किसानों ने घटना की प्राNEWSथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपित पिता-पुत्र 14 किसानों से 48,75,847 रुपया का अनाज उधार खरीदा। कुछ दिनों के बाद किसानों को रुपया देने का वायदा किया था। किसान रुपया मांगने पहुंचे तो उसके घर में ताला लगा था। खोजबीन में उनका पता नहीं चला। इसके बाद केस दर्ज कराया गया। दोनों को छत्तीसगढ़ से पकड़ा गया। छापेमारी टीम में कल्याण बिगहा थानाध्यक्ष सुषमा कुमारी, दारोगा राजू मिश्रा, आरक्षी सुमन मिश्रा शामिल थे।