• February 25, 2026 11:41 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चार डकैत संग पिता-पुत्र गिरफ्तार, घर में कर रहा था यह काम …

ByReporter Pranay Raj

Feb 17, 2024

राज – 7903735887 

बेन थाना अंतर्गत बसंतपुर गांव में शुक्रवार की रात हथियार से लैस बदमाशों ने रमाकांत सिंह के घर में लाखों की डकैती कर ली थी। घटना के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने लूट के सामान के साथ चार डकैतों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से लूट का 82 हजार नगदी, जेवर, कपड़ा व अन्य सामान बरामद हुआ।

गिरफ्तार लुटेरों में इसलामपुर के हरवंश बिगहा निवासी अरविंद सिंह का पुत्र अनमोल कुमार उर्फ अनमोल राज, सुनील सिंह का पुत्र गौरव कुमार उर्फ गोलू, सुबोध सिंह का पुत्र अजीत कुमार उर्फ गिरधारी और शंकर सिंह का पुत्र बिकू कुमार शामिल है।
राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि गृहस्वामी की पत्नी बेबी देवी ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस टीम ने चार डकैतों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के आधार पर अग्रिम कार्रवाई जारी है।

इसी तरह बेन थाना पुलिस ने शनिवार को रामगंज गांव में छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया। मौके से पिता को पकड़ा गया। गिरफ्तार बदमाशों में सुखदेव मिस्त्री और उसका पुत्र सुनील कुमार शामिल है। मौके से एक कट्‌टा, दो ट्रीगर व हथियार निर्माण का ढेरो औजार बरामद हुआ। छापेमारी टीम में राजगीर इंस्पेक्टर संजय कुमार, डीआईयू प्रभारी आलोक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष विकास कुमार समेत अन्य सुरक्षा कर्मी शामिल थे।