• June 7, 2025 12:43 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – निकाय चुनाव: छिटपुट घटनाओं के बीच 763 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में लॉक…..

Dec 18, 2022

राज – 7903735887 

छिटपुट घटनाओं के बीच नगर निकाय का पहले चरण का मतदान रविवार को संपन्न हो गया। चुनाव में बाधा डालने का प्रयास करने वाले दर्जनभर लोगों को पुलिस गिरफ्तार की। हरनौत के बस्ती गांव के बूथ पर अशांति फैलाने के लिए सात राउंड गोली चलाये जाने की सूचना है। हालांकि, प्रशासन ने इससे इंकार किया है। घटना के बाद बूथ व गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। मतदान के बाद सात निकायों के 763 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में लॉक हो गया।

पहले चरण में हिलसा, सिलाव नालंदा, हरनौत, चंडी, गिरियक व एकंगसराय में मतदान हुआ। इनमें से पांच नगर निकाय नालंदा, हरनौत, चंडी, गिरियक व एकंगसराय के लोगों ने नगर प्रतिनिधि चुनने के लिए पहली बार मतदान किया। कुल 70 फीसद लोगों ने वोटिंग में हिस्सा। ठंड के बाद भी मतदाताओं में खासा उत्साह रहा। दिन चढ़ने के साथ वोटिंग प्रतिशत बढ़ने लगी। युवा वोटरों ने उत्साहित होकर मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान के दौरान डीएम शशांक शुभंकर, एसपी अशोक मिश्रा बूथों पर भ्रमणशील रहें।