• November 20, 2025 7:55 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – इंटर में किसान पुत्र सूबे में दूसरा व वार्ड पार्षद पुत्र तीसरा टॉपर, जाने सफलता के टिप्स…

ByReporter Pranay Raj

Mar 21, 2023

राज- 7903735887 

सीएम नीतीश कुमार के गृह प्रखंड हरनौत के बराह गांव का हिमांशु बिहार इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा में सूबे में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित करने का काम किया है। हिमांशु हरनौत के ही आरपीएस कॉलेज में इंटरमीडिएट की पढ़ाई करता था। यह 472 अंक प्राप्त कर सूबे में दूसरा स्थान हासिल किया है। जैसे ही हिमांशु के साइंस विषय मे सेंकेड टॉप करने की खबर गांव में फैली लोगों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा और लोग बधाई देने घर पहुंच गए।
हिमांशु पांच बहन और 3 भाइयो में सबसे छोटा है। घर की मालि हालत ठीक नहीं है। बावजूद उसने इंटर की परीक्षा में परचम लहराया। हिमांशु ने बताया कि वह घड़ी देख कभी पढ़ाई नहीं किया। उसकी नजर टॉप बनने पर रहती थी। पढ़ाई करते दिन कैसे बीत जाता उसे पता नहीं चलता। कॉलेज के अलावे वह ट्यूशन भी जाता था। मैट्रीक में उसने 459 अंक प्राप्त किए थे। हिमांशु ने बताया कि वह आगे एसएससी सीजीएल परीक्षा की तैयारी को लेकर पढ़ाई करेगा।
पिता रमेश यादव खेती का काम करतें हैं। जबकि बड़ा भाई हर्ष प्रतीक राज स्नातक की पढ़ाई कंप्लीट कर जॉब की तैयारी कर रहें हैं। प्रियांशु कुमार स्नातक फर्स्ट ईयर में पढ़ाई कर रहा है। 5 बहनों में से 4 की शादी हो चुकी है। एक बहन साथ रहती हैं।

इसी तरह चंडी प्रखंड के भगवानपुर गांव निवासी शत्रुघ्न कुमार के पुत्र सौरभ कुमार ने इंटर आर्ट्स की परीक्षा में 469 अंक लाकर सूबे में तीसरा स्थान हासिल किया है। वह बापू हाई स्कूल चंडी का छात्र है। मैट्रिक में भी उसने 473 अंक लाया था। सौरभ सफलता का श्रेय माता पिता और गुरुजनों को देते हुए बताया कि सेल्फ स्टडी और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन के कारण उसे यह सफलता मिली है। कॉलेज और ट्यूशन से जब भी वक्त मिलता था तो वह पढ़ाई पर ही ध्यान देता था। आगे वह पढ़ाई पूरी कर सिविल सर्विसेज में जाना चाहता है।
पिता चंडी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4 के वार्ड पार्षद सदस्य हैं। उनका छोटा सा होटल भी हैं। बेटे की सफलता पर उन्होंने कहा कि वह बचपन से ही पढ़ने में तेज है। बच्चों के पढ़ाई में किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो इसका वह हमेशा ख्याल रखते हैं। सौरभ दो भाई व एक बहन है। मां गृहणी हैं।