• June 7, 2025 12:34 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – धान लेकर जा रहे किसान पुत्र की मौत, जानें घटना…

Jan 17, 2023

सूरज – 7903735887 

रहुई थाना क्षेत्र के बिहारशरीफ-रहुई मार्ग पर भदवा गांव के पास मंगलवार की सुबह ट्रक के धक्के से ट्रैक्टर सवार युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान बिंद थाना क्षेत्र के सतकपुर गांव निवासी शशिभूषण प्रसाद के 18 वर्षीय पुत्र शशिकांत कुमार के रूप में की गयी है। चालक ट्रक लेकर भाग निकला। वहीं, ट्रैक्टर का चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।

परिजनों ने बताया कि वह ट्रैक्टर पर धान लादकर नूरसराय थाना क्षेत्र के नदिऔना गांव स्थित राइस मिल में पहुंचाने जा रहा था। उसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर में धक्का मार दिया। धक्का लगते ही ट्रैक्टर सड़क किनारे पईन में पलट गया। इससे मौके पर ही शशिकांत की मौत हो गयी। थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। वाहन को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है।