• June 7, 2025 1:13 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नांदा – पानी भरे गड्‌ढ़े में मिली किसान की लाश, जानें घटना…

Aug 3, 2023

राज – 7903735887 

नालंदा थाना अंतर्गत सबैत गांव में गुरुवार को पानी भरे गड्‌ढ़े में डूबकर किसान की जान चली गई। मृतक स्व. शिवनंदन पासवान के 60 वर्षीय पुत्र अनिल पासवान हैं।
परिजनों ने बताया कि किसान खेत में पटवन करने गए थे। कुछ देर बाद उधर दूसरे ग्रामीण गए तो उनकी नजर पानी भरे गड्‌ढ़े में ऊपलाई किसान की लाश पर गई। तब घटना का पता चला। अंदेशा है कि पैर फिसलने से किसान गड्‌ढ़े में गिर गए। जहां डूबकर उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।