• November 20, 2025 7:32 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – किसान की गला रेतकर हत्या, जानें वारदात…

ByReporter Pranay Raj

May 27, 2022

आशीष – 7903735887 

सरमेरा थाना अंतर्गत तोड़ा गांव में शुक्रवार की शाम बदमाशों ने अधेड़ किसान की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के खुलासा के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर वारदात की जांच में जुट गई। शव प्लास्टिक में लिपटा था। समीप में रॉड और चाकू पड़ी थी। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

परिजनों ने बताया कि किसान खेत की रखवाली करने गए थे। कुछ देर बाद उधर, दूसरे लोग गए तो उन्हें किसान की लाश मिली। शव प्लास्टिक में लिपटा था। अधेड़ की गला काटकर हत्या की गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के समीप से रॉड-चाकू और मोबाइल को जब्त कर ली। जब्त मोबाइल मृतक का बताया जा रहा है। इस कारणों पर सस्पेंस बना है। थानाध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि पुलिस शव के पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।