• February 25, 2026 6:21 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – क्षतिग्रस्त पैर काटते ही किसान की चली गई जान, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Feb 11, 2022

राजा – 7903735887 

नूरसराय थाना क्षेत्र के सरदार बिगहा गांव में पावर टिलर से खेत जुताई कर रहे किसान का एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बिहारशरीफ के निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान क्षतिग्रस्त पैर को काटे जाने के कुछ देर बाद किसान की अचानक मौत हो गई। मृतक राजेंन्द्र प्रसाद हैं।

परिजनों ने बताया कि किसान पावर टिलर से खेत की जुताई कर रहे थे। उसी दौरान टिलर से उनका एक पैर कटकर जख्मी हो गया। परिजन जख्मी को इलाज के लिए बिहारशरीफ के एक निजी क्लिनिक लाएं। जहां इलाज के दौरान क्षतिग्रस्त एक पैर को काट दिया गया। कुछ देर बाद किसान की एकाएक मौत हो गई।