• June 18, 2025 10:03 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जमीनी विवाद में किसान की हत्या कर डाला केमिकल,जांच में जुटी पुलिस….

ByReporter Pranay Raj

Mar 15, 2020

क्राइम रिपोर्टर – 7079013889

नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के इंदवास गांव के खेत में किसान की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। परिजन एसिड अटैक से हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतक की पहचान 65 वर्षीय भोला पासवान के रूप में की गयी हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। मृतक का पुत्र गांव के बदमाशों पर भूमि विवाद में हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जबकि, पुलिस जांचोपरांत मामला स्पष्ट होने की बात कह रही है।

सुबह में वे घर से खेत जाने के लिए निकले। उसके बाद देर तक नहीं लौटे। परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे। उसी दौरान खेत में किसान की लाश मिली। शरीर पर जख्म के निशान भी हैं। इधर, ग्रामीणों ने बताया कि एसिड नहीं, किसी केमिकल से किसान की हत्या की गई है। शव को छुने पर उसकी चमड़ी अलग हो जाती है। पुत्र ने बताया कि सरकार ने उनलोगों को भूमि उपलब्ध कराई है। उक्त भूमि पर गांव के कुछ लोग तालाब बना कर मछली पालन कर रहे हैं। जिसका विरोध उनके पिता कर रहे थे। उसी खुन्नस में हत्या की गई। थानाध्यक्ष स्वराज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।