• February 25, 2026 11:45 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फसल ले खेत से खलिहान जा रहे किसान की मौत, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Mar 28, 2024

सूरज – 7903735887 

बिंद थाना अंतर्गत छतर बिगहा गांव के समीप गुरुवार को बाइक की टक्कर से किसान की मौत हाे गई। मृतक रामदेव बिंद के पुत्र रघुनंदन बिंद हैं। परिवार ने बताया कि खेत से किसान सिर पर फसल का बोझा लेकर खलिहान की ओर जा रहे थे। उसी दौरान तेज गति की बाइक किसान को टक्कर मार दिया। जिससे वह जख्मी हो गए।

जख्मी को इलाज के लिए अस्थावां रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिजन व ग्रामीणों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। लिखित शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई करेगी।