• November 20, 2025 7:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सड़क पर हो गई किसान की मौत, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Aug 9, 2023

आशीष – 7903735887 

बिन्द थाना क्षेत्र के बेनार-सकसोहरा मार्ग पर नौरंगा गांव के पास मंगलवार की रात अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे पैदल जा रहे युवा किसान को कुचल दिया। वह खेत पटा कर अपने घर लौट रहा था। हादसे के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो धक्का स्कॉर्पियो से लगा था। मृतक नौरंगा गांव निवासी किशोरी मिस्त्री का 30 वर्षीय पुत्र नंदू मिस्त्री है।

परिजनों ने बताया कि मंगलवार खेत पटवन में देर हो गयी थी। वह देर शाम खेत में काम खत्म कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान वाहन ने कुचल दिया। गंभीर रूप से जख्मी होकर वह सड़क पर गिर गया। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए बिन्द अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहां से बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर किया गया। बिहारशरीफ लाने के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गयी। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया गया है। अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।