• June 6, 2025 10:33 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – इंजीनियर की मौत से परिवार में कोहराम, जानें कैसे गई जान…

Oct 29, 2022

आशीष – 7903735887 

सरमेरा थाना अंतर्गत मोकामा एनएच 33 पर शुक्रवार की रात तेज रोशनी से आंखें चुंधियाने से खड़ी हाइवा से टकराकर बाइक सवार इंजीनियर की जान चली गई। मृतक शेखपुरा जिला के बरबीघा थाना क्षेत्र के गंगाचक मोहल्ला निवासी गया प्रसाद सिंह के 43 वर्षीय पुत्र कंचन कुमार हैं।
परिवार ने बताया कि कंचन पूणे में सिविल इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। छठ पर्व के मौके पर घर आए थे। देर शाम वह मोकाम रेलवे स्टेशन भाई को लाने जा रहे थे। उसी दौरान दूसरे वाहन की तेज रोशनी से आंखें चुंधियाने से उनकी बाइक हाइवा से टकरा गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।