• November 20, 2025 7:31 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कमरे का नजारा देख परिवार सन्न, फंदे से लटकी थी ….

ByReporter Pranay Raj

Feb 13, 2022

राजा – 7903735887 

अस्थावां थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में शनिवार की रात एक युवक ने फंदे से लटक खुदकुशी कर लिया। मृतक विमल प्रसाद का 20 वर्षीय पुत्र  आर्यन कुमार है। घटना का खुलासा बीती रात हुआ जब परिजन पटना से घर शेरपुर लौटे। जिसके बाद उन्होंने देखा कि युवक कमरे के पंखा के सहारे लटका हुआ था। युवक को छोड़ पूरा परिवार पिछले 2 दिनों से पटना में रह रहा था।

मृतक का पिता बिमल प्रसाद ने बताया कि उनका पुत्र पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था। पिछले 2 दिनों से सपरिवार पुत्र के अलावे पटना चले गए थे। वापस आया तो देखा की बेटा फंदे से लटका हुआ था। खुदकुशी की सूचना पर पहुँची अस्थावां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। थानाध्यक्ष सोएब अख्तर ने बताया कि पिता के बयान पर यूडी केस दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है। मृतक के पिता ने बताया है कि उनके बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं था |