• November 20, 2025 7:34 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – घर में सोया रह गया परिवार, चोरों ने उड़ा दिया 1.5 लाख का माल

ByReporter Pranay Raj

Mar 25, 2022

सौरभ – 7903735887 

रहुई थाना क्षेत्र के बड़की गोबरिया गांव में बीती रात सक्रिय बदमाशों ने किसान के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी की पता सुबह नींद खुलने के बाद चली। चोरी शिवालिक चौधरी के घर मे हुई है।

घटना के बारे में शिवालिक चौधरी ने बताया कि वे परिवार के साथ घर में सोए हुए थे। तभी अज्ञात बदमाश छत के सहारे घर में घुस आया और कमरे में रखा बक्सा लेकर फरार हो गया। सुबह जब नींद खुली तो बक्सा गायब था। आसपास जब देखा तो खेत में बक्सा पड़ा हुआ था। और सामान इधर उधर बिखरा पड़ा हुआ था। जिसके अंदर से 20,000 नगद, 4 जोड़ी पायल, दो जोड़ा सोने की कर्णवाली, मंगलसूत्र, एक जोड़ा नथुनी, एक जोड़ा वेसर बक्से से गायब था। करीब 1.5 लाख की संपत्ति पर बदमाशों ने अपना हाथ साफ कर दिया। किसान ने बताया कि धान बेचकर 20,000 रखें थे |

रहुई थाना अध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है | मामले की जांच की जा रही है जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा |