• June 7, 2025 12:43 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – तमंचा के बल पर परिवार को बंधक बना व्यवसायी के घर लाखों का डाका, जानें घटना

Jan 9, 2023

राज – 7903735887 

अस्थावां थाना इलाके के मल्लिक टोला बस्ती में मदरसा फैजुल के पास रविवार की रात परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने 5 लाख रुपये की डकैती की। आधा दर्जन से अधिक बदमाश छत के रास्ते घर में घुस गये और पिस्तौल की नोक पर परिवार को बंधक बना लिया। डकैती की घटना किराना व्यवसायी वरुण साव के घर हुई है। हालांकि, इस मामले में चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी करायी गयी है।

गृहस्वामी के पुत्र गुड्डू कुमार ने बताया कि आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाश दीवार का सहारा लेकर छत पर चढ़ गये। उसके बाद घर के अंदर घुस गये। परिवार के लोगों को जगाकर मारपीट करने लगे। कनपट्टी पर बंदूक रखकर बंधक बना लिया। अलमारी खुलवाकर 5 लाख रुपये नगद, सोने का लॉकेट व मंगलसूत्र लूट लिया। इसके बाद मेनगेट खुलवाकर भाग निकले। हल्ला करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटनास्थल के आसपास असमाजिक तत्वों का अड्डा रहता है। आये दिन छिनतई व मारपीट की घटना होती रहती है। डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।