न्यूज नालंदा : नकली दारोगा गिरफ्तार, जाने करतूत…

राज – 9334160742
लहेरी थाना पुलिस ने इलाके में कार्रवाई कर बाइक सवार से वसूली करते नकली ट्रैफिक दारोगा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शातिर नूरसराय थाना क्षेत्र नोसरा गांव निवासी संतोष कुमार है। पुलिस को वसूली की लगातार शिकायत मिल रही थी। सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई की गई। शातिर के पास से अन्य लोगों से वसूली किया गया 18000 नगदी बरामद हुआ।
इसलामपुर निवासी विपीन कुमार बाइक से इंटर की परीक्षा देने जा रहे थे। उसी दौरान रामचंद्रपुर बस स्टैंड के पास बदमाश खुद को ट्रैफिक दारोगा बता बाइक रोक लिया। बदमाश वर्दी नहीं पहने था। सभी कागजात रहने पर शातिर किस्त बकाया रहने की बात कह 15 हजार का चालान कटाने को कहने लगा। युवक के पास 500 रुपया था। जिसे लेकर शेष रुपया ऑनलाइन देने का दबाव युवक पर बनाने लगा। युवक थाना में कॉल किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख शातिर भागने लगा। जिसे खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया गया।
लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि नकली पुलिस द्वारा इलाके में लगातार वसूली की शिकायत मिल रही थी। सूचना के बाद गश्ती पुलिस ने शातिर को गिरफ्तार किया। आरोपित रिकवरी एजेंट है। जिस बाइक को रोका गया था उस पर 15 हजार का किस्त बकाया है। बाइक सवार ने नकली पुलिस बनकर वसूली करने का आवेदन दिया है। जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया।