• November 20, 2025 6:33 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फर्जी दारोगा हुआ गिरफ्तार, जाने कैसे धराया…

ByReporter Pranay Raj

Oct 14, 2023

सूरज – 7903735887 

इस्लामपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने फर्जी दारोगा पति को पुलिस के हवाले कर दिया है। गिरफ्तार युवक झारखंड के कुरू थाना क्षेत्र के मराडी गांव निवासी रामलाल लोहरा का पुत्र नीरज लोहरा है। पत्नी कुसुम कुमारी पति पर प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोपी के पास से पुलिस की वर्दी, टोपी बरामद हुआ है।
कुसुम ने बताया कि उसने वर्ष 2015 में अपनी मर्जी से नीरज से शादी की थी। शादी के बाद दो बच्चों का जन्म हुआ। इसके बाद पति ने मारपीट कर घर से भगा दिया। तब से वह मायके रतनपुरा में रहने लगी। इस दौरान उसका पति पुलिस की वर्दी पहनकर कई बार रतनपुरा आया।
वह वर्ष 2019 में दारोगा बनने की बात कहता था। दारोगा में बहाली होने की बात बताकर उसने छह लाख रुपये जालसाजी कर ले लिये। वह राजगीर पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग करने का दावा करता था। शुक्रवार को वह रतनपुरा आया और गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा। दोनों बच्चों को जबरन ले जाने लगा। शोर मचाने पर ग्रामीण जमा हुए और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि उसके खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके बैग से पुलिस की वर्दी, बेल्ट व टोपी बरामद किया गया।