• June 6, 2025 11:13 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बहन संग नकली महिला दारोगा गिरफ्तार, जानें कारनामा…

Mar 3, 2022

राज – 7903735887 

छबिलापुर थाना क्षेत्र के पुलिस अकादमी में गुरुवार को बहन के साथ फर्जी महिला दारोगा गिरफ्तार हो गई। महिला फर्जी नियुक्ति-पत्र लेकर अकादमी में प्रशिक्षण लेने आई थी। जांच में खुलासा हुआ कि उसका नियुक्ति पत्र फर्जी है। जिसके बाद नकली दारोगा और उसकी बहन को गिरफ्तार कर छबिलापुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। गिरफ्तार नकली दारोगा कैमुर जिला के कुदरा गांव निवासी गीता देवी और उसकी बहन पूजा कुमारी।

छबिलापुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पूछताछ में महिला ने बताया कि डेढ़ लाख रुपया लेकर किसी सेटर ने उसे नियुक्ति पत्र दिया था। ज्वाइनिंग के बाद उससे आठ लाख रुपए की मांग की गई थी। पुलिस नियुक्ति पत्र देने वाले वाले बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गई है। अकादमी में 2019 बैच का प्रशिक्षण आरंभ होने वाला है। उसी बैच में प्रशिक्षण के लिए फर्जी दारोगा आई थी।