• November 20, 2025 7:22 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फर्जी दारोगा गिरफ्तार, जानें पुलिस की कार्रवाई…

ByReporter Pranay Raj

Aug 19, 2023

राज – 7903735887 

जिल के छबिलापुर थाना पुलिस ने एक फर्जी दारोगा को गिरफ्तार कर लिया। युवक दारोगा की वर्दी पहन पुलिस पदाधिकारियों से जान-पहचान बढ़ाने थाना पहुंचा था। बातचीत से संदेह होने पर उससे पहचान-पत्र की मांग की गई। पहचान-पत्र और नेम प्लेट में अलग-अलग नाम अंकित था। जिससे थानेदार को युवक पर संदेह हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर युवक ने फर्जी दारोगा होने का खुलासा किया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार फर्जी दारोगा अरवल जिला के अरवल थाना क्षेत्र के फतेहपुर संडा गांव निवसी ब्रह्मानंद शर्मा का पुत्र कमलेश कुमार उर्फ दीपू है।
कार्रवाई टीम में छबिलापुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा, दारोगा मो. मनउवर अंसारी, प्रशिक्षु दारोगा आदित्य कुमार, चौकीदार सरयुग राजवंशी शामिल हैं।
थानाध्यक्ष ने बताया कि 17 अगस्त को कमलेश दारोगा की वर्दी पहनकर जमादार से मिलने थाना पहुंच गया। बातचीत से उन्हें उनके फर्जी दारोगा होने का संदेह हुआ। मांग करने पर शातिर ने अपना आई कार्ड दिखाया। जिसमें दीपू कुमार लिखा था। जबकि, उसके नेम प्लेट में कमलेश कुमार लिखा था। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने फर्जी दारोगा होने की बात कबूल कर ली। सासाराम के वेदा ओपी में वह खुद की तैनाती बता रहा था। सासाराम पुलिस से संपर्क करने पर खुलासा हुआ कि वेदा ओपी नहीं बल्कि रेड लाइड एरिया है।

जिसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। शातिर ने खुद को दारोगा बता 22 लाख रुपया दहेज लेकर शादी की थी। वह तीन सालों से पुलिस अकादमी के पास किराया पर रह रहा है। पूर्व में उसने दारोगा बहाली की सेटिंग कराई थी। जिसमें उसकी बहाली नहीं हुई। सेटरों ने उसे कहा कि पुलिस अकादमी के पास ही रहो। मौका मिलने पर बहाली करा देंगे। तबसे वह अकादमी के पास रह रहा था। अकादमी के एक कर्मी के सहयोग से वह अंदर भी जाता था। कर्मी का दबादला होने के बाद वह वर्दी पहन अकादमी में जाने लगा। इस दौरान उसने दर्जनों प्रशिक्षुओं से मां की बीमारी और बहन की शादी का झांसा दे ठगी किया।