• June 6, 2025 10:54 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – वसूली करने वाला दो शातिर धराया, कारनामा जान हो जायेंगे हैरान…

Feb 7, 2024
thief

राज – 7903735887 

नूरसराय पुलिस ने बुधवार को दो फर्जी डीटीओ को धर दबोचा। ग्रामीणों की मानें तो एसएच-78 पर चरुईपर गांव के आगे से गुजरने वाले हर वाहन को रोककर वाहन में जिला परिवहन से संबंधित स्टीकर साटकर वसूली कर रहा था।

नोसरा मोड़ के पास भी एक दिन पहले वाहनों से 400 से 500 रुपए वसूली करते देखा गया था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों के पास से जिला परिवहन संबंधित स्टीकर भी बरामद किया। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश नूरसराय के दयानगर निवासी कन्हैया शर्मा व सोहसराय निवासी विकास कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।