• November 19, 2025 10:32 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – 4 हत्यारोपी गिरफ्तार: प्रेमिका को किए आखिरी कॉल से मिला साक्ष्य…

ByReporter Pranay Raj

Nov 19, 2025

राज – 9334160742 

खुदागंज थाना पुलिस ने ईशु हत्याकांड के चार नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। 17 नवंबर की सुबह वरदाहा गांव स्थित धान के खेत में युवक की लाश मिली थी। शव मिलने के बाद मृतक की मां मालर देवी ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें पांच बदमाशों को नामजद किया गया था। काजल कुमारी नामक विवाहिता से अवैध संबंध के संदेह मे उसके परिजनों ने युवक को जान मारने की धमकी दी थी।

केस दर्ज करने के बाद पुलिस गिरफ्तारी के लिए पुख्ता साक्ष्यों की तलाश में जुटी थी। मृतक के कॉल डिटेल की जांच से पता चला कि आखिरी कॉल काजल की थी। जिसके बाद पुलिस महिला से पूछताछ की। पूछताछ में महिला ने हत्या के रहस्य से पर्दा उठा दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपितों में महिला का पिता पंजाबी मांझी, उसका पुत्र तमिल कुमार, उर्फ अजीत मांझी उर्फ लड्‌डू कुमार, उसका चचेरा भाई अशोक मांझी का पुत्र सूरज कुमार और नीतीश कुमार शामिल हैं। सभी वरदाहा गांव निवासी हैं।
कॉल डिटेल से मिला पुख्ता साक्ष्य

डीएसपी कुमार ऋषिराज ने बताया कि मृतक की मां ने 5 को नामजद कर केस कराया था। जिसमें अवैध संबंध के संदेह में हत्या का आरोप था। मृतक के कॉल डिटेल की जांच करने पर पता चला कि आखिरी कॉल काजल का था।

काजल से पूछताछ करने पर उसने हत्या के रहस्य से पर्दा उठाया। दोनों आपतिजनक हालत में पकड़े गए थे। जिससे आक्रोशित हो उसके परिजनों ने पीट-पीटकर युवक को मार डाला। मृतक व महिला दोनों शादीशुदा हैं। छापेमारी में इंस्पेक्टर जितेंद्र राम, थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार गहलोत समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे।