• June 6, 2025 11:22 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एक- दो  नहीं तीन बच्चे को जन्म देने के बाद भी चंद घंटे में उजड़ गयी गोद , जानें मामला…

Aug 11, 2023

सूरज – 7903735887 

परवलपुर प्रखंड के विजयपुरा गांव निवासी गूंजन कुमार की 22 वर्षीया पत्नी रूपा देवी ने शुक्रवार की सुबह निजी क्लीनिक में एक साथ तीन नवजात को जन्म दिया। यह घटना ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, जन्म के महज छह घंटे के अंदर दो ने दम तोड़ दिया। वहीं तीसरे को रेफर किया गया है। उसका इलाज सदर अस्पताल के एसएनसीयू में चल रहा है। मां पूरी तरह से स्वस्थ है। निजी क्लीनिक के डॉक्टरों ने कहा कि सभी नवजात कम वजन के थे। पहले का वजन 800 ग्राम, दूसरे का 900 ग्राम तो तीसरे का वजन 1.2 किलोग्राम है। इसमें दो बेटियां व एक बेटा था। बेटा का इलाज चल रहा है।

नवजात की दादी ने बताया कि उनकी बहू को शुक्रवार की अहले सुबह प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद उसे स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। वहां सामान्य प्रसव हुआ। प्रसव के बाद डॉक्टर ने नवजात का इलाज शिशु रोग विशेषज्ञ से कराने को कहा। आनन-फानन में एसएनसीयू में भर्ती करवाया। यहां से हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने रेफर कर दिया। इसी दौरान दो नवजातों ने दम तोड़ दिया। वहीं तीसरे बच्चे को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है।

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि काफी कम वजन होने के कारण नवजात के बचने की संभावना कम रहती है। दो नवजातों की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।