• June 7, 2025 12:13 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शराब धंधेबाजों का बढ़ा हौसला, पुलिस पर हमला कर किया 4 को जख्मी…

Jul 10, 2021

राज – 7903735887 

इन दिनों शराब धंधेबाजों का हौसला बढ़ा है। सोरे थाना पुलिस शुक्रवार की रात बक्काचक गांव में छापेमारी करने गई थी। जहां धंधेबाजों पर टीम पर हमला कर दिया। दर्जनों बदमाशों ईंट-पत्थर पुलिस पर बरसा रहे थे। बलों की संख्या कम होने के कारण पुलिस भागना पड़ा। इसके बाद भारी संख्या में सुरक्षा बलों को बुलाकर बल करते हुए पुलिस ने चार को गिरफ्तार कर लिया। जख्मी जमादार कंचन कुमार, होमगार्ड जवान पिन्नू प्रसाद, नागमणि पांडेय और चौकीदार मुन्ना कुमार को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां से दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। गिरफ्तार बदमाशों में बक्काचक निवासी सतीश मांझी, लक्ष्मण मांझी, बुधन मांझी और नवादा जिला के काशीचक निवासी सूरज मांझी शामिल है।

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि 16 नामजद व कुछ अज्ञात को आरोपित कर केस दर्ज किया गया है। फरार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। शराब भटि्ठयों और छोवा को नष्ट कर पुलिस लौट रही थी। उसी दौरान हमला किया गया।