• June 6, 2025 10:33 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – परीक्षा से पहले लगाया मौत को गले , सुसाइड नोट में लिखा सॉरी हमसे….

May 5, 2024

रोहित  – 7903735887 

अस्थावां थाना क्षेत्र के काठमांडू टोला में रविवार को एक युवक ने नीट की परीक्षा से कुछ घंटे पहले ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से सुसाइड नोट मिला है। उसमें लिखा है, सॉरी हमसे एग्जाम क्लियर नहीं होगा। मृतक मंटू सिंह का 20 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार है।
चाचा गोपाल सिंह ने बताया कि 2023 में उसने इंटर की परीक्षा पास की थी। तब से सेल्फ स्टडी के जरिये नीट की तैयारी कर रहा था। रविवार को बिहारशरीफ के एक निजी स्कूल में उसका सेंटर था। शनिवार की रात व खाना-पीना खाकर अपने कमरे में सोन चला गया। सुबह घरवाले परीक्षा के लिए उसे उठाने गये तो उसने दरवाजा नहीं खोला। काफी देर बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। कमरे के अंदर फंदे से उसकी लाश लटक रही थी। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गयी। मौत के बाद घर में चीख-पुकार मच गयी। थानाध्यक्ष दिव्यांजली जायसवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।