• February 25, 2026 10:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – बुजुर्ग की मौत ,पीट-पीटकर हत्या का आरोप , जानें घटना….

ByReporter Pranay Raj

Apr 8, 2025

राज – 9334160742 

नूरसराय थाना क्षेत्र के सिरसिया बिगहा गांव में भूमि विवाद में पीट-पीटकर 95 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक बाबू चंद तांती थे।
भाई, गंधारी तांती ने बताया कि रामधीन महतो से भूमि विवाद चला आ रहा था। कोर्ट के फैसला का विरोध करते हुए आरोपित उनकी भूमि से कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं हुआ। पंचायत का फैसला भी नहीं माना। 29 मार्च को आरोपित विवादित भूमि पर चहारदीवारी निर्माण कर रहा था। बुजुर्ग विरोध करने गए तो मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया। जख्मी की मौत इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह पटना में हो गई।
नूरसराय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि घटना के बाद तीन आरोपियों को नामजद किया गया था। सभी फरार हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पिटाई से मौत का रिपार्ट आने पर दर्ज केस में हत्या की सुसंगत धारा लागू की जाएगी।