• November 20, 2025 8:09 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – घोर कलयुग, रिश्ते को शर्मसार करने वाला बुजुर्ग गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Dec 19, 2022

सूरज – 7903735887 

समय घोर कलयुग की ओर तेजी से बढ़ रहा है। लोग रिश्ते की मर्यादा को शर्मसार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा घटना खुदागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को हुई। जहां 60 साल के बुजुर्ग ने 9 साल की पोती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना की भनग लगने के बाद ग्रामीण हैरान रह गए। परिजनों ने आरोपित को पकड़, उसे पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार आरोपित बब्बन रजक है।

पीड़िता के माता-पिता ने बताया कि बुजुर्ग बच्ची को फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले गया। जहां बदमाश ने बच्ची से दुष्कर्म किया। घटना के बाद नाबालिग रोते हुए माता-पिता को दादा की करतूत बताई। जिसके बाद परिजन व ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़, उसे पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को हिलसा न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। पीड़िता का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया।