• November 20, 2025 5:20 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नदी में नहा रहा आठ युवक डूबा, दो की मौत के बाद कोहराम…

ByReporter Pranay Raj

Sep 18, 2025

राज – 9334160742 

राजगीर थाना अंतर्गत गिरियक के घोड़ा-कटोरा स्थित पंचाने नदी के डैम में बुधवार को नहा रहा आठ युवक डूब गया। ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगाकर 6 युवकों को निकाल लिया। जबकि, दो की डूबकर मौत हो गई। घटना के घंटे भर बाद एक युवक का शव निकाल लिया गया। जबकि, दूसरा शव गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम ने नदी से निकाला। मृतकों में सिलाव थाना क्षेत्र के करिअन्ना गांव निवासी असलम आलम मल्लिक का 19 वर्षीय पुत्र फैसल आलम और मो. अशरफ आलम का 23 वर्षीय पुत्र अनस आलम शामिल है। मौत के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचगया।

ग्रामीणों ने किया आठ युवक नदी के डैम में नहा रहे थे। उसी दौरान सभी डूब गए। लोगों ने छह युवकों को निकाल लिया। जबकि, दो की डूबकर मौत हो गई।

घटना कीसूचना के बाद गिरियक सीओ सन्नी कुमार, सिलाव सीओ आकाशदीप, राजगीर थानाध्यक्ष रमण कुमार, गिरियक थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार, सिलाव थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद मौके पर पहुंच गए। राजगीर थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।