• November 20, 2025 5:22 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ई. राहुल राज बनें जदयू के युवा प्रदेश सचिव…

ByReporter Pranay Raj

Aug 27, 2025

राज – 9334160742 

इसलामपुर प्रखंड के सुहावनपुर सुढ़ी गांव निवासी ई. राहुल राज को बिहार प्रदेश युवा जदयू का सचिव मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के जदयू कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। अपनी नियुक्ति पर राहुल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। कहा कि मुख्यमंत्री जी की विकासवादी नीतियों और युवाओं को आगे बढ़ाने की सोच ने ही उन्हें राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस मनोनयन के लिए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल का भी धन्यवाद दिया।
कहा कि पार्टी ने मुझ जैसे एक आम कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है। मैं उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। मेरा लक्ष्य मुख्यमंत्री जी की नीतियों को जन-जन तक, खासकर युवाओं तक पहुंचाना और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना होगा। माना जा रहा है कि युवाओं के बीच उनकी सक्रियता और इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण पद सौंपा है। ताकि, युवा प्रोफेशनल को भी पार्टी से जोड़ा जा सके।