• February 25, 2026 9:00 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शौहार्द में मनेगी दुर्गा पूजा , जान लें नियम …..

ByReporter Pranay Raj

Oct 7, 2021

राज – 7903735887

दुर्गापूजा और विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर पर्णतः पाबंदी रखने के लिए गुरुवार को सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बिहार थाना में डीजे संचालकों के साथ बैठक किया । इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोविड और वन एवं पर्यावरण विभाग के गाइडलाइन का सभी को पालन करना होगा । पूजा करने पर किसी तरह का कोई रोक नहीं है पर मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा । डीजे संचालकों के साथ बैठक कर स्प्ष्ट निर्देश दिया गया है कि किसी भी हाल में डीजे बजाने की अनुमति नहीं दी जाएगी । यदि कहीं से शिकायत मिलेगा तो उसपर कानूनी कार्रवाई करते हुए डीजे को जप्त कर लिया जाएगा ।

सभी आयोजकों को पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी की गई है । जिसके तहत प्रतिमा स्थापना से लेकर विसर्जन तक की गाइडलाइन जारी किए गए हैं । इसका भी सभी को शत-प्रतिशत पालन करना होगा। साथ ही पंचायत चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है । इसका भी सभी आयोजकों को अनुपालन करना होगा । गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन कराने के लिए सभी जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों व जवानों प्रतिनियुक्ति की जाएगी ।