• February 25, 2026 10:40 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – विधुत विभाग की लापरवाही से किशोर समेत दो की गयी जान , जानें मामला

ByReporter Pranay Raj

Jul 22, 2022

रोहित  – 7903735887 

विधुत विभाग की लापरवाही से जिले के अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को करंट से दो लोगों की मौत हो गयी। घटनाएं अस्थावां व हरनौत थाना क्षेत्रों में हुई। पहली घटना हरनौत थाना क्षेत्र के हासनचक गांव में हुई। देवेन्द्र पासवान का 32 वर्षीय पुत्र सुनील पासवान सुबह में खेत देखने जा रहा था। रास्ते में विद्युत प्रवाहित नंगा तार गिरा हुआ था। अनजाने में युवक तार के सम्पर्क में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। परिजनों का आरोप है कि ग्रामीणों द्वारा तार गिरने की सूचना विधुत विभाग को दिया गया था ,पर उसे बनाया नहीं गया | पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजन के हवाले कर दिया है।

अस्थावां थाना क्षेत्र के गफूर बिगहा गांव में खेत पटवन के दौरान करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत हो गयी। मृतक उमेश यादव का 17 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार है। परिजन ने बताया कि खेत पटाने के दौरान करंट की चपेट में आकर गिर गया। परिजन उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गये। वहां से रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिहारशरीफ रेफर किया गया। बिहारशरीफ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।