• June 7, 2025 12:09 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – भांजे की हरकत के कारण मामी दे दी जान, कारण जान हो जायेंगे हैरान…

Jun 6, 2023

आनंद – 7903735887 

शहरी इलाके में भांजा की हरकत के कारण मामी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना बिहार थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला में सोमवार की रात हुई। भांजा मामी का अश्लील वीडियो बना उन्हें एक साल से ब्लैकमेल कर रहा था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस 28 वर्षीया मृतका के शव को कब्जे में कर, उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

मृतका के मोबाइल के व्हाट्सएप चैट में भयादोहन का साक्ष्य उपलब्ध था। जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हरियाणा के बल्लभगढ़ निवासी अमीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

मायके के परिवार ने बताया कि भांजा एक साल पहले महिला का अश्लील वीडियो बना उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था। वह कहता था जैसा वह कह रहा है करना होगा। तीन दिन पहले युवक ननिहाल आया। जिसके बाद परिजनों ने उसे फटकार लगाते हुए उसका मोबाइल छीन लिया। इस दौरान उसे तमाचा भी जड़ा गया। युवक ने गंदी हरकत नहीं करने का वायदा किया। फिर कुछ देर के बाद उसने मामी को जान मारने की धमकी दे डाली। उसकी हरकत से परेशान तीन बच्चों की मां ने फांसी लगाकर जान दे दी।

थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लिखित शिकायत मिलने पर सुसंगत धारा के तहत केस दर्ज किया जाएगा।