• November 20, 2025 6:54 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ऑपरेशन मुस्कान : पुलिस की कार्रवाई से लोगों के चेहरे पर दिखी ख़ुशी , जानें मामला 

ByReporter Pranay Raj

Jul 12, 2023

राजा – 7903735887 

नालंदा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत चोरी व गुम हुए 51 मोबाइल बरामद किये हैं। सत्यापन के बाद बुधवार को 41 मोबाइल लोगों को लौटा दिये गये। बाकी बचे 10 मोबाइल का सत्यापन हो रहा है। एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर जिले में ऑपरेशन मुस्कान चलाया गया। इसमें चोरी, छिनतई या गुम होने की घटनाओं से संबंधित मोबाइल बरामद करने का अभियान चलाया गया। विभिन्न थानों की पुलिस, साइबर थाना व डीआईयू के सहयोग से ऐसे 51 मोबाइल बरामद किये गये। इनमें से 41 मोबाइल उनके मालिकों को लौटा दिये गये। इन मामलों में कुछ गिरफ्तारियां भी हुई है। कुछ मोबाइल दूसरे जिलों से भी बरामद किये गये हैं। बुधवार को एसपी ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया और लोगों को उनके मोबाइल लौटाये। मौके पर सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी, बिहार थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह आदि मौजूद थे।