• November 20, 2025 7:41 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा –  ट्रेन की चपेट में आने से महिला समेत दो लोगों के शरीर के हुए कई टुकड़े ….

ByReporter Pranay Raj

May 15, 2022

रोहित – 7903735887 

पावापुरी रेलवे स्टेशन पर रविवार को अलग-अलग ट्रेनों की चपेट में आकर एक युवक व एक महिला की मौत हो गयी। युवक की पहचान गिरियक थाना क्षेत्र के साईंडीह गांव निवासी वीर अभिमन्यु के रूप में की गयी है। मृत महिला की पहचान पटना जिला के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र स्थित राजपुरा गांव निवासी टुनी यादव की 30 वर्षीया पत्नी गुड़िया देवी के रूप में की गयी है।

अभिमन्यु के परिजन ने बताया कि वह सुबह में राजगीर से श्रमजीवी एक्सप्रेस पर सवार हुआ था। पावापुरी में श्रमजीवी का ठहराव नहीं है। ट्रेन की रफ्तार धीमी होते ही उसने ट्रेन से उतरने की कोशिश की। इसी दौरान फिसलकर पटरी पर गिर गया। ट्रेन की चपेट में आकर मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

इसी तरह, महिला भी इंटरसिटी एक्सप्रेस से उतरने के चक्कर में फिसलकर ट्रेन के नीचे चली गयी। स्थानीय लोगों की माने तो पावापुरी स्टेशन पर एक भी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं है। इस वजह से लोग अक्सर हादसों के शिकार हो जाते हैं। रेल थाना की पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव परिजन के हवाले कर दिये गये हैं।