• June 17, 2025 4:05 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – छठ-दीपावली को ले डीएसपी ने की बैठक, जान लें गाइडलाइन…

ByReporter Pranay Raj

Oct 27, 2021

राज – 7903735887 

दीपावली-छठ पर्व को लेकर बुधवार को बिहार थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि कोरोना अभी गया नहीं है। उसके गाइडलाइन को ध्यान में रखकर सौहार्द के माहौल में पर्व मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी पुलिस ने कर ली है। दीवाली में बिना लाइसेंस के पटाखा बिक्री पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
सभी छठ घाटों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा की व्यवस्था होगी। नागरिक प्रयास करें कि घाटों पर भीड़ नहीं लगे। संभव हो तो घरों में अर्ध्य देने की व्यवस्था करें। छठ घाट पर मास्क पहनकर जाएं। इस मौके पर नगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर गुलाम सरवर समेत अन्य पदाधिकारी व वार्ड पार्षद मौजूद थे।