• November 20, 2025 6:04 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नशेड़ी हेडमास्टर व शिक्षक गिरफ्तार, जाने करतूत…

ByReporter Pranay Raj

Nov 21, 2024

राज – 9334160742 

दीपनगर थाना क्षेत्र के गुलनी मध्य विद्यालय में बुधवार को प्रधानाध्यापक व एक शिक्षक नशे की हालत में स्कूल पहुंच गए। नशे के कारण शिक्षक बार-बार गिर रहा था। दोनों, बच्चों से अनर्गल बात कह रहे थे। सूचना के बाद ग्रामीण पहुंच गए। खबर पाकर 112 आपात सेवा की पुलिस आ गई। दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

शिक्षक इतना नशा में था कि उसे टांगकर ग्रामीणों ने पुलिस वाहन में बिठाया। ग्रामीणों ने दोनों को वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में 112 के एक सिपाही को भी ग्रामीण नशेड़ी बता रहे थे। हालांकि, वीडियो पर संज्ञान लेने के बाद पुलिस ने आरक्षी की जांच कराई। जांच में आरक्षी नशे में नहीं पाए गए। गिरफ्तार हेडमास्टर नागेंद्र प्रसाद और शिक्षक सुबोध कुमार है। विभाग ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है। विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने दोनों शिक्षक नशे में थे। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 112 के सिपाही की जांच की गई। वह नशे में नहीं थे।