• November 20, 2025 6:25 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नवादा से ट्रैक्टर लेकर आ रहे चालक की मौत, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

May 3, 2024

सौरभ – 7903735887 

गिरियक थाना क्षेत्र के पलहुआ गांव के पास शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान वारसलीगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी 24 वर्षीय जीतेन्द्र कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि जीतेन्द्र कुमार वारसलीगंज से ट्रैक्टर पर सीमेंट लोड कर गिरियक की ओर आ रहे थे। इसी दौरान, एक बड़े वाहन ने उन्हें चकमा दे दिया, जिससे बचने के प्रयास में उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया।

इस घटना में गंभीर रूप से घायल जीतेन्द्र कुमार को तत्काल पावापुरी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चालक की शादी 2018 में हुई थी और उनकी एक छह महीने की बेटी है। उनकी मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।