• November 22, 2025 5:11 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – डॉक्टर सुनीति की मेहनत लाई रंग, नि:संतान महिला के लिए वरदान बना आईवीएफ…

ByReporter Pranay Raj

Aug 20, 2023

राज – 79203735887 

नि:संतान महिलाओं के आईवीएफ वरदान साबित हो रहा है। कई महिलाओं की सूनी गोद में आईवीएफ की सहायता से कलकारियां गूंज रही है। प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीति सिन्हा ने आईवीएफ के प्रथम वर्षगांठ पर केक काटकर खुशियां मनाई। श्रीमति सिन्हा ने बताया कि एक साल में उनके प्रयास से 50 महिलाओं की सूनी गोद भरी है। यह एक सफल प्रयोग साबित हुआ। इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आइवीएफ) केंद्र की सुविधा शुरू होने से जिलेवासियों को काफी राहत मिली है। नालंदा मैटर्निटी होम व नालंदा आईवीएफ की निदेशक डाक्टर सुनीति सिन्हा ने बताया कि नालंदा आईवीएफ का एक वर्ष पूरा हो चुका है। 35 साल के सेवाकाल में उनके लाखें नवजात ने जन्म लिया। लेकिन जो सुख सूनी गोद को भरने में है, वो कहीं और नहीं।
उन्होंनेे बताया कि कई मरीजों को लंबे समय तक संतान न होने का दंश झेलते हुआ देखा था। उसी समय तय कर लिया था कि अब मुझे इनफर्टिलिटी के फिल्ड में काम करना है। इसके बाद एक साल पहले इसकी शुरुआत की। किफायती दर पर यहां इलाज किया जाता है। हमारा किसी से कोई कॉम्पटीशन नहीं है। मरीज की खुशी से बढ़कर कोई अवार्ड नहीं है। हम सिर्फ पैसे के लिए हॉस्पिटल नहीं चलाते। यह एक इमोशनल इश्यू है। इस मौके पर डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. श्याम नारायण, डॉ. प्रेरणा, डॉ. वीणा प्रभा, डॉ. अजय कुमार समेत अन्य चिकित्सक व कर्मी मौजूद थे।