• November 20, 2025 7:34 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – आईएमए का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर डॉ. श्याम नारायण को किया गया सम्मानित ….

ByReporter Pranay Raj

Feb 12, 2022

सूरज – 7903735887 

आईएमए का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर डॉ. श्याम नारायण प्रसाद को डॉक्टरों ने आईएमए सभागार में सम्मानित किया। मौके पर अध्यक्ष डॉ. जवाजर लाल ने कहा कि यह जिला व आईएमए के लिए गौरव की बात है। उनके बेहतर काम को देखते हुए बिहार राज्य इकाई के आईएमए का वर्ष 2023-24 का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। समस्तीपुर में छह फरवरी को बिहार कार्यकारिणी की बैठक में उन्हें इस पद पर मनोनित किया गया। वहीं डॉ. नारायण ने कहा डॉक्टरों की सुरक्षा व समस्याओं के निदान के लिए वे हमेशा काम करते रहेंगे। मौजूदा समय में डॉक्टरों की सुरक्षा सबसे बड़ी समस्या बनती जा रही है। उनकी सुरक्षा हमेशा उनकी प्राथमिकता रहेगी।

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविन्द कुमार सिन्हा ने कहा कि वे तीन बार आईएमए बिहारशरीफ के अध्यक्ष रह चुके हैं। आईएमए बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी निष्ठापूर्वक निभा चुके हैं। डॉ. श्याम नारायण ने आईएमए को एक ट्रेड यूनियन की तरह सशक्त बनाने की बात कही। ताकि डॉक्टरों की समस्याओं को उचित व त्वरित समाधान हो सके। बिहार के सभी जिलों में आईएमए की जिला शाखाओं को सक्रिय करने की बात कही। ताकि, इसे और मजबूती मिल सके।