• February 25, 2026 10:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गैर मर्द के साथ संबंध बनाने से इंकार करने पर डॉ. पति ने पत्नी के साथ किया …

ByReporter Pranay Raj

Aug 27, 2021

राज – 7903735887 

सोहसराय थाना क्षेत्र के सलेमपुर मोहल्ले में गैर मर्द के साथ सेक्स से इंकार करने पर पत्नी को ब्लेड से जख्मी कर दिया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस डॉ. चंद्रमणि आजाद की पत्नी बबिता देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाई। दोनों पक्षों ने मारपीट का केस दर्ज कराया है।

आरोपों में महिला ने बताया है कि उनकी शादी 2006 में हुई। कुछ साल गृहस्थी ठीक चली। उसे 13 साल की पुत्री और 11 साल का पुत्र है। शादी के बाद पति डॉक्टर बन गए। उनकी तैनाती गया जिला के अतरी में है। डॉक्टर बनने के बाद पति अपने परिवार की रजामंदी से दूसरी शादी रचाना चाहते हैं। इसके अलावा उनका एक युवती से नाजायज संबंध है। इस कारण उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।

महिला ने बताया कि पति गैर मर्द के साथ सेक्स करने का दबाव बनाता है। इंकार पर उन्हें व बच्चों को पीटा जाता है। पति चाहता है कि गैर मर्द के साथ वीडियो बना उसे समाज में बदनाम कर छूटकारा पा ले। शुक्रवार को पटना जिला के दीदारगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी भाई सतीश कुमार के सामने पति व ससुराली परिवार ने मारपीट करते हुए ब्लेड से जख्मी कर दिया।

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद ने बताया कि महिला के बयान पर केस दर्ज किया गया है। उसके ससुर आनंदी पासवान ने भी मारपीट का केस कराया। प्रारंभिक जांच से प्रतीत होता है कि डॉक्टर बनने के बाद पति दूसरी शादी रचाना चाहता है। जांचोपरांत पुलिस कार्रवाई करेगी।