• February 25, 2026 6:34 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – इंटर परीक्षा: दर्जनों की छूटी परीक्षा, बिलखती रही छात्राएं …

ByReporter Pranay Raj

Feb 2, 2026

राज 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा सोमवार से जिले के 40 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा के पहले दिन कई केंद्रों पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब देर से पहुंची कुछ छात्राएं चहारदीवारी व गेट फांदकर अंदर दाखिल हो गईं। इसके बाद उन्हें परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया। छात्रा के परिवार ने बताया कि सेंटर पहुंचने में कुछ मिनटों की देरी हुई ,तो उन्हें प्रवेश नहीं मिला।

डीईओ आनंद विजय ने बताया कि किसान कॉलेज परीक्षा केन्द्र में एक छात्रा दूसरे के बदले परीक्षा देती पकड़ी गई। जबकि, केएसटी और नालंदा विद्या मंदिर परीक्षा केन्द्र में नकल करने के आरोप में एक-एक परीक्षार्थी को पकड़ा गया है।
पहली पाली में 27,213 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि, 465 अनुपस्थित रहे। इसी तरह, दूसरी पाली में 1418 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि, 42 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।