• November 20, 2025 6:05 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – डायरिया से दर्जन भर आक्रांत, जाने कहां फैली बीमारी……

ByReporter Pranay Raj

Aug 12, 2024

वीरेंद्र – 9334160742 

रहुई प्रखंड के उपरौल गांव में डायरिया के आठ नए रोगी मिले हैं। इस गांव में अब तक दर्जनभर लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। इससे मुसहर टोली के लोगों में हड़कंप मचा हुई है। वार्ड नंबर 8 में एक दर्जन से अधिक लोग इस बीमारी की चपेट में आ गए हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को गांव पहुंच लोगों से हाल चाल जाने।

कपिल मांझी, सजीबन मांझी के बेटे, पूनम देवी, सुमित्रा देवी, अखलेश मांझी, सुजाता कुमारी, भोला कुमार और शांति कुमारी का इलाज चल रहा है। इनमें से सगुनी देवी, सोनम देवी और राजपतिया देवी का इलाज बिहारशरीफ में चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के डॉ. प्रेम शम्भू कुमार ने कहा कि सूचना मिलने के बाद टीम गांव पहुंचकर इलाज शुरू कर दी है। स्थिति नियंत्रण में है।