• November 20, 2025 6:10 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दहेज में ऑटो-भूमि नहीं मिली तो कर दी बहू की हत्या….

ByReporter Pranay Raj

Mar 27, 2020

क्राइम रिपोर्टर – 7079013889 

अस्थावां थाना इलाके के महम्मदपुर गांव में ससुराली परिवार ने  जबरन जहर खिला बहू की हत्या कर दी। दहेज में ऑटो और भूमि नहीं मिलने पर घटना को अंजाम दिया गया। मृतका विपीन यादव की 28 वर्षीया पत्नी सोनी देवी है। सूचन पाकरआई पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई।  महलपर निवासी मृतका के पिता कैलाश यादव ने दामाद समेत चार को आरोपित कर दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपियों पर ऑटो खरीदने के लिए रुपया और भूमि मांगने का आरोप है। आरोपों में मृतका के पिता ने बताया है कि दस साल पहले उन्होंने बेटी की शादी की थी। कुछ सालों तक बेटी की गृहस्थी ठीक चली। उसे एक बेटी और एक बेटा है। कुछ माह पूर्व से दामाद और उनके परिजनऑटो खरीदने के लिए रुपए और भूमि रजिस्ट्री करने की मांग कर रहे थे। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर उनकी बेटी को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। रात में ससुराली परिवार ने जबरन जहर खिला उनकी बेटी की जान ले ली। इधर, ग्रामीण गांव में चर्चा कर रहे हैं कि दंपती में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद महिला ने खुदकुशी कर ली।

क्या बोले थानाध्यक्ष :- 

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पति, भैंसुर राजेश कुमार, गोतनी रेखा देवी और सास अलखी देवी को आरोपित कर केस दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई में जुट गई है।