• February 25, 2026 11:52 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दहेज़ दानवों ने ले ली रश्मि की जान , जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Nov 25, 2021

सौरभ – 7903735887 

बेन थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में विवाहिता की मौत हो गई। मृतका संजीत कुमार की पत्नी रश्मि कुमारी है। एकंगरसराय के धनहरा गांव निवासी पिता रामा मिस्त्री ने पति-ससुर को आरोपित कर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया। जिसमें जहरीली पदार्थ  में जहर पिलाकर हत्या का आरोप है।

पिता ने आरोपों में बताया है कि बेटी की शादी दो साल पहले की थी। ससुराली परिवार दहेज की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर धोखे से जहरीली पदार्थ पिलाकर उसकी हत्या कर दी गई।

थानाध्यक्ष जयकिशन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।