• February 25, 2026 10:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दहेज़ दानवों ने ले ली गीता की जान …

ByReporter Pranay Raj

Jun 6, 2024

राजा – 7903735887 

रहुई थाना क्षेत्र के धरमसिंह बिगहा गांव में नवविवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतका सुजीत कुमार की 20 वर्षीया पत्नी गीता कुमारी है। घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। खबर पाकर मायके के परिजन भी आ गए। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
जहानाबाद जिला के काको निवासी मायके के परिजन दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं।एक साल पहले महिला की शादी हुई थी।
थानाध्यक्ष कुणाल कुमार सिंह ने बताया कि मायके के परिजन दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।